Home » Internet » How to Customize Chrome in Hindi: क्या आप जानते है गूगल क्रोम के 15 कस्टमाइज के बारे में

How to Customize Chrome in Hindi: क्या आप जानते है गूगल क्रोम के 15 कस्टमाइज के बारे में

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now
Join YouTube Channel Join Now

How to Customize Chrome in Hindi 2023: आपको पता होगा गूगल क्रोम (Google Chrome) गूगल का एक इंटरनेट ब्राउज़र है जिसकी सहायता से हम इंटरनेट पर सूचनाओं को खोजते है। सूचनाओं को खोजने में या जानकारी पाने में इंटरनेट के इस्तेमाल के लिए ब्राउज़र आवश्यक है। इंटरनेट की सहायता से, html वेबसाइट को प्रदर्शित करने में ब्राउज़र हमारी मदद करता है।

How to Customize Chrome in Hindi

Customize Chrome: आज हम गूगल के ब्राउज़र गूगल क्रोम के बारे में जानेगे महत्वपूर्ण 15 कस्टमाइज के बारे में !

1. New Tab

गूगल क्रोम (Google Chrome) ब्राउज़र में सबसे पहले कस्टमाइज में New Tab न्यू टेब पर क्लिक करेंगे, इससे एक नई टेब खुलेगी | इसमें आप कोई सा भी शब्द सर्च कर सकते, लेकिन इसके लिए आपके ब्राउज़र को डीफॉल्ट सर्च इंजन से जुड़ा होना जरुरी है | गूगल क्रोम में पहले से ही गूगल डिफाल्ट सर्च इंजन जुड़ा हुआ होता है | इस टैब से आप डायरेक्ट वेबसाइट का यूआरएल एड्रेस डालकर भी वेबसाइट को ओपन कर सकते है | इसे Ctr+T शॉर्टकट की से भी खोल सकते है | इसके लिए आपको कीबोर्ड के Ctr बटन के साथ T बटन को दबाना होगा।

5G Network क्या है?

2. New Window

कस्टमाइज सेक्शन में New Window न्यू विंडो पर क्लिक करने पर, पहले से खुली विंडो के बहार एक और नई विंडो खुल जाएगी | इसे आप Ctr+N शोर्टकट से भी खोल सकते है | इसका हमे यह लाभ है की हम दोनों विंडो पर अलग-अलग एक साथ काम कर सकते है |

3. New incognito Window

न्यू इन्कॉग्निटो विंडो का मतलब गुप्त विंडो या छिपा हुआ | इस विंडो से हम दो फेसबुक अकॉउंट अलग-अलग यूजर अकाउंट के चला सकते है | ये पहली विंडो से जुड़ा हुआ नहीं होता | इस विंडो से सर्च करने पर हिस्ट्री नहीं रहती और न ही गूगल हमारी सर्च हिस्ट्री संभाल के रखता है | यानि की इस विंडो से जो भी हम सर्च करेंगे सिर्फ हमें ही पता रहेगा | हमारी कोई सर्च हिस्ट्री नहीं रहेगी |

इसका शॉर्टकट Ctr+Shift+New है |

हाँ लेकिन जो +भी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी से हम इंटरनेट चला रहे है वो हमारी सर्च हिस्ट्री जान सकती है |

4. History

कस्टमाइज में हिस्ट्री बहुत ही खास है, इसकी वजह से हम यह आसानी से जान सकते है की हमने कल क्या सर्च किया था | हम हफ्तों पुरानी हिस्ट्री किस दिन किस समय पर हमने क्या इंटरनेट से खोजा था हम बस एक क्लीक से जान सकते है | इससे हम जो वेबसाइट पहले देख चुके है उनको दोबारा से हिस्ट्री में जा कर ओपन कर सकते है |

शॉर्टकट की Ctr+H है |

5. Download

गूगल क्रोम के इस कस्टमाइज से हम जो भी फाइल गूगल इंटरनेट से डाउनलोड करते है वो हम यहाँ से प्राप्त कर सकते है | या फिर डाउनलोड फोल्डर से भी ओपन कर सकते है | जो भी फाइल इंटरनेट से डाउनलोड करते है उसकी प्रोसेस, कितनी डाउनलोड हुए हे जननें के लिए डाउनलोड कस्टमाइज में जाके चेक कर सकते है | इसके लिए आप Ctr+J शोर्टकट की का प्रयोग कर सकते है |

6. Bookmark

ऐसी वेबसाइट जिन्हे हम फिर से विजिट करने के लिए बुकमार्क के ऑप्शन से सेव कर सकते | इसके लिए जिस भी वेबसाइट को बुकमार्क करना है आपको Ctr+D से बुकमार्क कर सकते है |

अगर सभी खुली हुए टेब को एकसाथ बुकमार्क करना है तो Ctr+Shift+D की सहायता से कर सकते है |

जिन भी वेबसाइटस को बुकमार्क किया है उन्हें देखने के लिए आप Ctr+Shift+B शोर्टकट की सहायता से देख सकते है |

यहाँ से बुकमार्क मैनेजर की मदद से आप बुकमार्क वेबसाइट को हटा भी सकते है |

अगर आपने मोबाइल से बुकमार्क किया है तो भी आप मोबाइल बुकमार्क देख सकते है |

7. Zoom

इस कस्टमाइज से हम गूगल क्रोम ब्राउज़र में ओपन वेबसाइट कंटेंट को बड़ा या छोटा कर सकते है या [ ] इस पर क्लिक करने पर पूरी फूल विंडो दिखती है | लेकिन 100% स्क्रीन रखने पर हमे वेबसाइट कंटेंट अच्छे से दीखते है |

8. Print

गूगल क्रोम में प्रिंट कस्टमाइज का महत्वपूर्ण स्थान है इसकी सहायता से हम किसी भी वेबसाइट के पेज को प्रिंट कर सकते है | जिस पेज  को प्रिंट करना चाहते है उसे हम पीडीऍफ़ (PDF) में भी सेव कर सकते है | इसके लिए आपको destination में जाकर चेंज करना होगा, वहा से आप अलग-अलग लेआउट में डॉक्यूमेंट को प्रिंट कर सकते है | आप Ctr+P शॉर्टकट की से भी डॉक्यूमेंट प्रिंट कर सकते है |

9. Cast

इस कस्टमाइज की मदद से हम क्रोम की टेब विंडो को टीवी पर देख सकते है इसके लिए हमे टीवी और कंप्यूटर को एक ही वाई-फाई से जोड़ना होगा और फिर हमे कास्ट को क्लीक करना होगा | डिवाइस फाइंड करने के बाद टेब विंडो टीवी पर लाइव दिखाई देगी |

10. Find

फाइंड से पूरी वेबसाइट पर हम जो भी शब्द ढूंढ़ना चाहते है इसकी सहायता से आसानी से ढूंढ सकते है | इसके लिए हम शोर्टकट Ctr+F या डायरेक्ट कस्टमाइज में जा कर Find को क्लीक कर ओपन करे | अब जो भी शब्द आप वेबसाइट पर ढूंढ़ना चाहते है इंटर कर ढूंढ सकते है |

11. More Tools

इसमें हम 6 कस्टमाइज टूल के बारे जानेगे

  1. save page as : सेव पेज अस की मदद से हम कोई सी भी वेबसाइट के वेबपेज को अपने कंप्यूटर पर सेव कर सकते है| इसकी खास बात यह है की आप इंटरनेट कनेक्शन नहीं होने पर भी इस वेबपेज को ब्राउज़र में चला सकते है | Ctr+S शोर्टकट से वेबपेज को सेव कर सकते है |
  2. Create Shortcut : इसकी सहायता से हम किसी भी वेबसाइट का शोर्टकट बना सकते | इसका ये फायदा है की हम आसानी से बिना सर्च किए, बिना ब्राउज़र में वेबसाइट यूआरएल डाले शोर्टकट को क्लीक कर वेबसाइट को ब्राउज़र में ओपन कर सकते है | इसके लिए आपको वेबसाइट का शोर्टकट डेस्कटॉप पर सेव करना होगा | आप आसानी से वेबसाइट का शोर्टकट बना सकते है बस आपको वेबसाइट ओपन कर क्रिएट शोर्टकट को क्लीक करना होगा | औटोमैटिक्ली शोर्टकट डेस्कटॉप पर सेव हो जायेगा |
  3. Clear Browsing Data : इससे हम गूगल क्रोम ब्राउज़र में जितने भी सर्च किये है उनकी हिस्ट्री डिलीट कर सकते है | साथ में केशे, डाउनलोड हिस्ट्री, ब्राउज़िंग हिस्ट्री, वेबसाइट कूकीज भी डिलीट कर सकते है | इसका एक और फायदा यह होगा की आपके ब्राउज़र की सर्च स्पीड बढ़ जाएगी |
  4. Extensions : गूगल क्रोम ब्राउज़र को और अच्छे से यूज़ करने के लिए क्रोम ने एक्सटेंशन टूल एप्प दिए है | जिनकी मदद से हमे अतिरिक्त मदद मिलती है जैसेकि हम google translator एक्सटेंशन की मदद से कोई सी भी वेब पेज पर लिखी भाषा समझ सकते है |
  5. Task Manager : टास्क मैनेजर हमे वेबसाइटस के CPU प्रोसेस, मेमोरी और नेटवर्क स्पीड की जानकारी देता है |
  6. Developer Tools : डेवलपर टूल की सहायता से हम वेबसाइट के html और css कोड की जानकारी देख सकते है |

12. Edit

इस सेक्शन से आप टेक्स्ट को कॉपी, कट और पेस्ट कर सकते है |

आप शॉर्टकट का भी इस्तेमाल कर सकते है :

कॉपी के लिए ctr+c

कट के लिए ctr+x और पेस्ट के लिए ctr+v

13. Setting

इस कस्टमाइज से हम गूगल क्रोम की बहुत सारी सेटिंग जैसे अकॉउंट, थीम, प्राइवेसी और सेटिंग आदि कर सकते है |

14. help

यहाँ पर About गूगल क्रोम को क्लीक करने पर हमें गूगल क्रोम का कौन सा वर्जन है देख सकते है | अगर आप क्रोम ब्राउज़र को अपडेट करना चाहते है तो आप यहाँ से अपडेट भी कर सकते है |

आप यहाँ पर हेल्प सेण्टर पर क्लीक कर मदद भी ले सकते है |

अगर आप को कोई तकनिकी मदद की जरुरत है तो आप report an issue पर क्लीक करे |

15. Exit

आप ब्राउज़र को बंद करना चाहते है तो आप एग्जिट को क्लिक करे | आप ऊपर बने क्रॉस बटन को क्लीक करके भी ब्राउज़र को बंद कर सकते है |

नोटिफिकेशन 🔔 पाने के लिए ग्रुप जॉइन करे

व्हाट्सऐप ग्रुप जॉइन करे WhatsApp Channel | Group
टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करेJoin Telegram Group
सोशल मिडिया ग्रुप जॉइन करेFacebook | YouTube
Future Tech HomeClick Here

Leave a Comment