Home » Internet » Google Par Website Kaise Banaye 2023

Google Par Website Kaise Banaye 2023

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now
Join YouTube Channel Join Now

नमस्कार साथियो आज हम आपके लिए महत्वपूर्ण लेख (Google par website kaise banaye 2023) लेकर आए है, आप कोई से भी पेशे में हो। आप डॉक्टर, टीचर या दुकानदार हो सकते, आप स्टूडेंट हो या आप प्रोग्रामिंग लेंग्वेज के बारे में कुछ नहीं जानते हो। यह लेख पढ़ कर आप आसानी से अपने नाम की वेबसाइट या अपनी दुकान के नाम की वेबसाइट बना सकते है।

गूगल पर अपनी वेबसाइट कैसे बनाएं (Google par website kaise banaye) इस महत्वपूर्ण टॉपिक गूगल पर वेबसाइट कैसे बनाएं, गूगल पर अपनी साइट कैसे बनाएं, अपने नाम की वेबसाइट कैसे बनाएं, मोबाइल पर वेबसाइट कैसे बनाएं, वेबसाइट कैसे बनाये हिंदी में फ्री पूरी जानकारी आपको दी जाएगी। इसलिए इस जानकारी को अच्छे से और पूरा जरूर पढ़े। आपके लिए इस लेख में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी।

आप गूगल पर बिलकुल फ्री में वेबसाइट बनाकर पैसे कमा सकते है। इसके लिए आपको ब्लॉगर पर लगभग 10 से 15 अच्छी पोस्ट लिखनी होगी। जिसमे प्रत्येक पोस्ट में 1000 से ज्यादा वर्ड होने चाहिए। इसके बाद आपको Adsense से approve मिलने के बाद, आपकी वेबसाइट पर गूगल के ऐड दिखने लगेंगे। जिससे आपको पैसे मिलेंगे।

गूगल क्या है 

आप सभी को पता होगा की गूगल दुनिया का सबसे फ़ास्ट और सबसे बड़ा सर्च इंजिन होने के साथ बहुत सारी इंटरनेट टेक्नोलॉजी से सम्बंधित सेवाएं प्रदान करता है। गूगल कंपनी को 4 सितंबर 1998 को लैरी पेज, सर्गेई ब्रिनो ने शुरू किया था। वर्तमान समय में गूगल के मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी (CEO) सुंदर पिचाई है। गूगल की कंपनी का नाम गूगल एलएलसी या अल्फाबेट इंक है।

जीमेल, यूट्यूब, गूगल सर्च, गूगल प्ले स्टोर, ब्लोगर, गूगल ड्राइव आदि गूगल के प्रमुख सेवाओं में से एक है। गूगल की और भी बहुत सी सेवाएं है जिनका उपयोग आप कर सकते है। इसके लिए आपको गूगल पर आकउंट बनाना होगा। तभी आप Google की सेवाओं का लाभ ले सकते है।

google par apni website kaise banaye in hindi  | google par free website kaise banaye

गूगल पर अकाउंट बनाए

Google पर अकाउंट बनाने से पहले आपके पास मोबाइल नंबर और आपकी जन्म तारीख पता होना जरुरी है।

  • सबसे पहले अपने मोबाइल या डेस्कटॉप में गूगल क्रोम ब्राउज़र ओपन करे।
  • उसमे ‘Create your Google Account‘ टाइप करे।
  • या ‘https://accounts.google.com/SignUp’ लिंक पर क्लिक करे 
  • Google SignUp फॉर्म में अपना नाम और सरनेम दर्ज करे।
  • यूजरनाम में आपना नाम और सरनेम जोड़ कर लिखे
  • आप आपकी मनपसंद का कोई भी यूजर नाम बना सकते है
  • उसके बाद 8 अंको का पासवर्ड बनाये जो अल्फान्यूमेरिक होना चाहिए।
  • इसके बाद Next बटन पर क्लिक करे।
  • इसके बाद रिकवरी ईमेल के लिए अपना मोबाइल नंबर दर्ज करे।
  • OTP के माध्यम से सत्यापित करे।

मोबाइल फोन में कौन सी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज होती है?

गूगल पर अपनी वेबसाइट कैसे बनाएं

Google par website kaise banaye : सबसे पहले आपको गूगल की आधिकारिक वेबसाइट ब्लॉगर डॉट कॉम (https://www.blogger.com/) पर जाना होगा।

  • आधिकारिक ब्लॉगर वेबसाइट पर जाए।
  • राइट में दिए SIGN IN बटन पर क्लिक कीजिये।
  • आपना गूगल अकॉउंट का ईमेल और पासवर्ड दर्ज कर लोग इन करे।
  • आप ब्लॉगर वेबसाइट पर लॉगिन हो जाओगे।
  • इसके बाद Create Your Blog वेबसाइट लिंक पर क्लिक करे।
  • वेबसाइट के Title का नाम दर्ज कर। Next बटन पर क्लिक करे
  • वेबसाइट का Address दर्ज करे
  • Save बटन पर क्लिक करे।
  • आपकी वेबसाइट गूगल बन चुकी है।

गूगल पर अपनी वेबसाइट बनाने के बाद आप अपनी मर्जी से layout और theme का प्रकार चुन सकते है। आप ब्लॉग की पोस्ट लिख सकते है।

अपनी ब्लॉगर वेबसाइट का Layout चुने

लेफ्ट साइड में बने नेविगेशन में layout लिंक पर क्लिक करे।

  • यहाँ पर आप साइडबार में अपनी मनपसंद Add a Gadget गैजेट ऐड कर सकते है।
  • headr और footer को अपने हिसाब से चेंज
  • पेज पोजीशन को अपडेट कर सकते है।
  • इस तरह से आप वेबसाइट का लेआउट अपने हिसाब से बना सकते है।

ब्लॉगर वेबसाइट की Theme अपडेट करे 

  • नेविगेशन में Theme लिंक पर करे
  • यहाँ पर ब्लॉगर के द्वारा बहुत सारी थीम फ्री में उपलब्ध होती है
  • आप अपनी पसंद के हिसाब से थीम चुन सकते है।

थीम के प्रकार : Google par website kaise banaye

  1. Simple
  2. Dynamic Views
  3. Picture Window
  4. Awesome Inc.
  5. Watermark
  6. Ethereal
  7. Travel

अपनी ब्लॉगर वेबसाइट में पोस्ट कैसे लिखे

Blogger पर पोस्ट लिखने के लिए आपको New post लिंक पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद पोस्ट का टाइटल नाम देना होगा।

अब आपको लगभग 1500 से 2000 वर्ड का अपना ब्लॉग पोस्ट लिखना होगा। आप अपनी पोस्ट में इमेज, वीडियो और ऑडियो भी अटैच कर  सकते है।

नोटिफिकेशन 🔔 पाने के लिए ग्रुप जॉइन करे

व्हाट्सऐप ग्रुप जॉइन करे WhatsApp Channel | Group
टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करेJoin Telegram Group
सोशल मिडिया ग्रुप जॉइन करेFacebook | YouTube
Future Tech HomeClick Here

Leave a Comment